बिक्रम।

बिक्रम प्रखण्ड अंतर्गत राघोपुर गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में पुस्तक विमोचन (लोकार्पण) समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री एवं पद्म विभूषण तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ सी पी ठाकुर उपस्थित रहें।

बता दें कि राघोपुर गांव निवासी डॉ नकुल प्रसाद सिंह ने राघोपुरम नाम की एक पुस्तक लिखा है। उसी पुस्तक का विमोचन (लोकार्पण) समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राघोपुर गांव निवासी सभी लोगों में काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिली। इस पुस्तक में राघोपुर गांव में हुए नरसंहार से लेकर कई महत्वपूर्ण बातें लिखीं गई हैं। जो कि आज के और आने वाले समय के नौजवानों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

इस राघोपुरम पुस्तक को लिखने से लेकर छपाई तक गांव के कई सम्मानित लोगों ने साथ दिया है। जिसमें डॉ सी पी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य विनय कुमार शर्मा, स्व गेंदा सिंह बालिका उच्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, सुदर्शन सिंह (पैक्स अध्यक्ष), रंजीत सिंह (पूर्व शिक्षक), प्रभाकर शर्मा (पूर्व शिक्षक) राघोपुर में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उतम कुमार सहित कई गणमान्य लोगों के साथ पूरे ग्रामवासी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट: शशांक मिश्रा