आरा (भोजपुर)।
स्थानीय नागरी प्रचारिणी आरा में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम जिला सम्मेलन 30नवंबर (शनिवार)को 9:30 बजे से(शनिवार)शुरू होगा।सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विकास वैभव, भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज, वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्टार डॉ प्रो रणविजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर अहसन, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्माइल अहमद ,अवधेश नारायण सिंह सभापति बिहार विधान परिषद,अमरेंद्र प्रताप सिंह विधायक आरा, पूर्व विधायक बड़हरा आशा देवी, आरा मेयर इंदु देवी,पूर्व मेयर सुनील सिंह समेत अन्य गणमान्य इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भोजपुर के सभी प्राइवेट स्कूल के निर्देशक सहित स्मिता सिंह,अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन सह निर्देशक एसएन मेमोरियल विद्यालय अस्मिता सिंह, राजेश राजमणि बीडी पब्लिक स्कूल, मधु सिंन्हा जिन पॉल हाई स्कूल,मनोज सिंह एसटीएस स्कूल,श्रेया जैन माउंट लिट्रा स्कूल, नंद कुमार सिंह एमडीजे स्कूल,विश्वकर्मा कुमार, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, सचिव आदित्य विजय जैन, विकास परिहार गोल्डन एरा स्कूल, विनोद शाह फ्यूचर एकेडमी स्कूल, निर्मल सिंह आरा सेंट्रल स्कूल, अंकुर आनंद वर्मा,डीपीएस इंटरनेशनल,आरा,रबनवाज खान, राम निवास सर समेत अन्य गणमान्य स्कूल संचालक शामिल होंगे।

रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी