
आरा (भोजपुर)।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम के तहत समितियों के चयन और संबद्धता से संबंधित बैठक आयोजित की गई।बैठक में धान क्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए धान क्रय प्रक्रिया सुनिश्चित करने और लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने 144 पैक्स द्वारा अब तक धान क्रय नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्राथमिकता से शुरू करने का सख्त निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पैक्स सदस्य धान क्रय करेंगे और इस प्रक्रिया पर पैक्स निर्वाचन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी