
जगदीशपुर (भोजपुर)।
भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड में 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए चुनाव में कुल 52 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। प्रत्याशी चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क कर वोटरों को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं। प्रचार का आखिरी तारीख 25 नवंबर है, इसके बाद 27 नवंबर को मतदान और 28 नवंबर को मतगणना होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी तैयारियां जोरों पर है। अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रंग का मत पत्र लगाया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। मालूम हो की 20 पंचायत में से एक पंचायत बभनियांव छोड़कर सभी 19 पंचायत में चुनाव हो रहा है। कुल 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की संख्या:
1. बसौना – 2
2. उत्तरदाहाँ – 2
3. हरदियां – 3
4. दावां – 3
5. परसियां – 2
6. दलिपपुर – 3
7. हरिगांव – 2
8. सिअरुआँ – 4
9. हेतमपुर – 2
10. कौरा – 4
11. विचलां जंगल महाल – 2
12. ककीला – 2
13. बरनाँव – 2
14. पूर्वी आयर – 5
15. चकवां – 2
16. पश्चिम आयर – 4
17. उत्तरवारी जंगल महाल – 3
18. शिवपुर – 2
19. विमवां – 3
कुल मिलाकर, अध्यक्ष पद के लिए 52 उम्मीदवार मैदान में हैं।
रिपोर्ट: केमिकल अली
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी