
बभनौली/भोजपुर।
ज्ञानोदय+2 माध्यमिक उच्च विद्यालय ,बभनौली के छात्र-
छात्राओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया।बच्चों ने चाचा नेहरू अमर रहें, पंडित नेहरू अमर रहें के साथ-साथ बहुत से स्लोगन्स के साथ नारे लगाए। प्रभातफेरी का नेतृत्व विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र उपाध्याय, प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी ने किया। प्रभातफेरी एवं कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के शिक्षक एस के पाण्डेय, संतोष कु. साह,धनजी कुमार, नरेंद्र नाथ सिंह, अजय कु सिंह, रवि शंकर सिंह, मुकेश कुमार, अमर जीत सिंह, मंजू कुमारी,सरिता कुमारी, मनीषा कुमारी, विजय शंकर सिंह, कमलदेव सिंह,मुकेश कुमार सिंह, के बी शर्मा, ब्रजेश ओझा, रवि आनंद,मनोज यादव,अमरेंद्र पाण्डेय के अलावे सभी शिक्षक एवं कर्मियों का अहम योगदान रहा।

तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में पंडित नेहरू के तैलचित्र पर विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर निदेशक धर्मेंद्र उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बच्चों से उनके प्रगाढ स्नेह के संबंध में भी बताया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नोडल शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी