आरा (भोजपुर)।

भोजपुर लोजपा रामविलास जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट बड़की सनदिया आरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 42 वां जन्मदिन जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने केक काटकर तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि पूरे बिहार की जनता बिहार को फर्स्ट बिहारियो को फर्स्ट करने की आशा, बेरोजगारी और भुखमरी रूपी अंधेरा को मिटाने वाले भविष्य का चिराग के रूप में देखती है जनता।विकट से विकट परिस्थितियों तथा गहरा से गहरा अंधेरा को मिटानेवाले हैं चिराग। हम सभी लोजपा के सिपाही उनके जन्मदिन पर ईश्वर और ईश्वर रूपी जनता से मांग करते है कि उन्हें और आगे बढ़ाएं तथा वे स्वच्छ राजनीति करते रहें और सभी बिहारियों सहित पूरे देश वासियों के दिलों में जगह बनाते रहें। कार्यक्रम में संसदीय बोर्ड जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान,लोजपा वरी नेता सुरेंद्र आजाद, शहनवाज बलि, कमलेश सिंह तोमर, कुंवर उपेंद्र सिंह, अरविंद ओझा, छात्र नेता विकास सिंह, मुन्ना कुमार मुखिया जेठवार, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार, महिला नेत्री बबीता चौधरी, मनोरमा देवी, किरण देवी, उमेश तिवारी, विशाल चौधरी, प्रमोद पासवान, अजीत कुमार, विनोद कुमार, कालीचरण प्रसाद, संजू पासवान, शशि पासवान, प्रकाश कुमार, राजवीर कुंदन, मो फिरोज, श्रीकिशुन पासवान, विमलेश सिंह, टाइगर पासवान, एक्मा देवी, कमला देवी आदि सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी