
आरा (भोजपुर)।
जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा उनके साथ जदयू प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद दांगी, प्रदेश जदयू मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा को उप चुनाव निर्वाचन हेतु एन डी ए की नामांकन समारोह में शामिल होने के लिए रामगढ़ रोहतास जाने की क्रम में जदयू आरा महानगर अध्यक्ष सह भोजपुर जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य जय प्रकाश चौधरी की निर्देशानुसार आरा महानगर निकाय जदयू कमिटी द्वारा कायमनगर बाइपास रोड पर पुष्प मालाओं से भव्य अभिनन्दन किया गया। स्वागत कर्ताओं में शर्मा नंद सिंह, राकेश पाण्डेय, शैलेन्द्र नाथ निषाद, मंजीत पासवान,देव शर्मा, मोहम्मद मुराद आलम, बृजकिशोर चौधरी, देवी दयाल राम,रिमा देवी,प्रेमा देवी कुशवाहा, रंभा देवी, रामनरेश मेहता,बादल राम, संदीप पाण्डेय, जीतेन्द्र चन्द्र वंशी, सरफराज अब्बास, कृष्णा चौधरी, मुकेश कुमार , परमेश्वर राम,अजय सिंह,जुटन प्रसाद, विशाल कुमार,सोनू कुमार, पूनम कुमारी,श्रेया कुमारी आदि नेता सक्रिय रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी
