आरा (भोजपुर)।
24.10.2024 दिन- गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक धरहरा PSS से निर्गत सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त अवधि में नवनिर्मित धरहरा पुल के बीच में आ रहे 33 KV का पोल को पथ को हटा कर किनारे किया जाएगा। साथ ही धरहरा PSS के खराब पड़े यंत्र को सही करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही 33 KV धरहरा लाइन का भी मेंटेंस एवं पेड़ो की छटाई की जायेगी। इसके अलावा आनंद नगर फीडर में विद्युत ववस्था को सुदृढ़ और मजबूत करने हेतु विभन्न स्थानों पर मरम्मती का कार्य किया जाएगा। मोहल्ले वासियों से अपील है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा ले एवं पानी की व्यवस्था कर ले। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मोती टोला, बलुआही,कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, एवं मिल्की मुहल्ला के आस पास के  इब्राहीम नगर,धनुपरा आरा पटना बाई पास रोड,मीराचक, बेगमपुर,भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आस पास के क्षेत्र सिंडिगेट,शीशमहल चौक,बघउतपुर  एवं आनंद नगर,सपना सिनेमा रोड, नेहरू नगर श्री टोला,बस स्टैंड ,रस्सी बागन, जवाहर टोला,शिवपुर, आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी