
तरारी में एनडीए की जीत सुनिश्चित- डॉ दिलीप जायसवाल
तरारी (भोजपुर)।
तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के भव्य नामांकन समारोह का आयोजन भोजपुर जिले के पीरो उच्च विद्यालय मैदान में किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। जनता के इस विशाल समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि एनडीए की जीत सुनिश्चित है और तरारी का भविष्य विकास के नए मार्ग पर अग्रसर होगा।इस नामांकन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल शामिल हुए साथ ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा,बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय,डाँ. प्रेम कुमार,केदार प्रसाद गुप्ता, सुनील सिंह,सुमित कुमार सिंह, शीला मंडल,जयंत राज,संतोष सिंह, सांसद संजय जायसवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,विधानपार्षद राधाचरण सेठ,श्रीभगवान कुशवाहा, विधायक राजू सिंह,संगीता कुमारी ,लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हुलास पांडेय,संजय टाईगर,राजेश्वर राज,कौशल विद्यार्थी,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय स़िह, लोजपा जिलाध्यक्ष (आर) राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोसपा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा,प्रेम रंजन चतुर्वेदी, उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राज कुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,अशोक भट्ट,संजय कुशवाहा,रितेश रंजन,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह, निशांत सेंगर,ममता स़िह, रितुराज, जयंत किशोर,अभय विश्वास भट्ट,एवं एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या मेंउपस्थित रहे।

नामांकन जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया।इन नेताओं ने विशाल प्रशांत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए जनता को एनडीए सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराया और एक बार फिर एनडीए की जीत के लिए समर्थन की अपील की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर कहा, “यह चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं है, बल्कि यह तरारी के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर है। एनडीए सरकार ने अब तक जो विकास कार्य किए हैं, वे जनता के सामने हैं, और आगामी चुनावों में जनता का समर्थन हमें और भी आगे बढ़ाने में मदद करेगा। विशाल प्रशांत के नेतृत्व में तारारी का समग्र विकास होगा।”डॉ. दिलीप जायसवाल ने जोर देते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता एनडीए को समर्थन देकर अपने क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में मतदान कर एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत को विजयी बनाएं और एनडीए के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएं। उन्होने कहा कि दस महीने के कार्यकाल मे सरकार की सारी योजनाएं तरारी के विकास मे चलेगा।उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी अपने संबोधन में तरारी वासियों से अपील की कि वे एनडीए को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एनडीए के विकासशील योजनाओं और जनता की भलाई के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने का एक और अवसर है। जनता केवल विकास के नाम पर वोट करे।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तरारी मे श़ाति,अमन और विकास के नाम पर वोट करने की अपील की।वहीं पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो चुक आपलोगों ने किया,वह इस बार नही होना चाहिए।माले पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि माले पार्टी कमीशन खाने वाली पार्टी है,उसे विकास से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है।यह नक्सलवादी पार्टी जिले मे कितने नरसंहार किया है,लोग भुल गए है। गरीबो का हितैषी बताने वाली पार्टी बताए कि एक भी गरीब का विकास किया है। तरारी विधान सभा के एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मै नेता नही, आपका बेटा हूँ।मेरे पिताजी द्वारा क्षेत्र मे जो विकास किया गया था,उसे आगे ले जाने के लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।
कार्यक्रम के अंत मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी को जीत की माला पहनाई गई।मंत्रीगण,विधायकगण और नेताओं ने तरारी के विकास व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाँथो को मजबुत करने के लिए विशाल प्रशांत को अधिक से अधिक वोट से जिताने की अपील की गई।समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए की जीत के लिए संकल्प लिया और चुनाव के दिन जनता से भारी मतदान करने की अपील की।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी