
पटना।
पटना के मरीन ड्राइव पर रविवार की शाम कई सुहागिन महिला अपने पति के आयु की कामना को लेकर करवाचौथ पूजा संपन्न किया और चलनी से चांद को देखकर अपने पतियों के हाथों जल पी कर निर्जला व्रत को तोड़ा।

बता दें कि हिंदू धर्म की सुहागिन महिलाएं हर साल इंतजार करती हैं। यह मुख्य रूप से पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है जहां करवा चौथ सुहागिनें पूजा कर व्रत करती हैं। ये अलग बात है कि बिहार में इसका चलन कम है। बिहार में महिलाएं करवा चौथ की जगह तीज करती हैं। करवा चौथ करने के पीछे महिलाओं का मानना है कि यह करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार धन्य धान से पूर्ण होता है।

यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर उपवास रखते हुए शाम को करवा माता, भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनकर रात को चंद्रमा के निकलने पर उनका दर्शन और पूजन करते हुए अपना व्रत खोलती हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट