आरा (भोजपुर)।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भूमि एवं राजस्व  मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल का जगदीशपुर आगमन पर वीर कुंवर सिंह किला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार और ग्रामीण अध्यक्ष विवेक कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से शॉल और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। डॉ. जायसवाल ने वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह का बलिदान आज पूरा देश याद कर रहा है।  1857 के जनक्रांति के वीर पुरुष वीर कुंवर सिंह के चरणों में नमन किया।उनके साथ संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानीया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, बक्सर के लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,सासाराम के लोक सभा प्रत्याशी शिवेश राम,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, विधानसभा प्रभारी उदयसिंह,हरेंद्र पांडे,वंदना राजवंशी, मिथिलेश कुशवाहा, मिथिलेश यादव,शंकर दयाल, सुषुमलता कुशवाहा मुखिया दावाँ पंचायत, सुरेन्द्र साह,विनय मिश्रा, संजय केसरी,अरुण सिंह,  प्रहलाद राय, राकेश श्रीवास्तव, रंजित कु० चंचल ,रवि कुमार, कृपा शंकर पांडेय, संध्या सिंह,रवि गुप्ता, कुमार गौतम,विनीत राज, पिंकू यादव, शशि भूषण सिंह, सुनील कुशवाहा, विजय चौबे, रविशंकर राय, संतोष सिंह, जय कुमार साह, राजेश्वर कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, राजीव रंजन तिवारी, अखौरी वीरेंद्र सिन्हा,विशाल टाइगर,मृत्युंजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी