जो लोगों की मदद करते हैं उनका मदद स्वयं भगवान करते हैं: सुदीक्षा कृष्णा जी
मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष  दो दर्जन राष्ट्रीय स्तर का होता है आयोजन

आरा (भोजपुर)।
बखोरापुर काली मंदिर प्रांगण में 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर  राष्ट्रीय स्तर की श्रीमद्भागवत कथावाचिका सुदीक्षा कृष्णा जी महाराज ,उनके पिताजी तथा संपूर्ण कीर्तन मंडली के सभी सदस्यों का चुनरी,शॉल,वस्त्र,नैवेद्यम प्रसाद आदि प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा के द्वारा फूल माला तथा माता की चुनरी से स्वागत किया गया।इस विभिन्न क्षेत्रों  में अहम भूमिका निभाने वाले 251 लोगों को सम्मानित किया गया।

सुदीक्षा जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के कार्य में दिया गया आर्थिक सहयोग जीवन में आने वाले बड़े-बड़े परेशानियों के सामने चट्टान बनकर उन्हें रोक देता है और व्यक्ति को मदद करता है। इसलिए धार्मिक अनुष्ठान में जितना संभव हो मदद करना चाहिए।जीवन में किसी भी असहाय व्यक्ति का मदद करना चाहिए। जो लोगों की मदद करते हैं उनका मदद स्वयं भगवान करते हैं।साथ ही सुश्री सुदीक्षा ने कहा कि मेरी वर्षों यहां आने की लालसा थी आज यहां मां  के चरणों में आकर धन्य हो गई। मंदिर ट्रस्ट द्वारा  मिला सम्मान आजीवन याद रखूंगी।आचार्य रामानुजाचार्य धर्मेंद्र स्वामी जी महाराज ने कहा कि उस व्यक्ति का सौभाग्य होता है जो धर्म के कार्य में अपना उपस्थिति दर्ज करता है।उस व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात होती है।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है की माता रानी के दरबार में लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। श्री सिंह ने सम्मान समारोह एवं अखंड संकीर्तन पर प्रकाश डाला। मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि जब तक जीवन रहेगा माता रानी के बैनर तले लोगों की सेवा करते रहेंगे तथा कहीं भी किसी भी मंदिर में किसी भी तरह का कार्यक्रम हो चाहे वह विकास करने का हो या कीर्तन करने का हो हम सहयोग करते रहेंगे। कीर्तन मंडलियों के लोगों को श्री बीडी सिंह तथा लक्ष्मण तिवारी ने माता का चुनरी तथा प्रसाद देकर सम्मानित किया। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।इसके लिए मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य तैयारी में जुट चुके हैं ।बता दें मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष 18-20 राष्ट्रीय स्तर के सफल आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यों, बाढ़ पीड़ितों की सहायता,निर्धनों,विकलांगों,विधवाओं की आर्थिक  सहयोग के कटिबद्ध है।

इस मौके पर रवि शंकर सिंह, मंगल सिंह ,कमल किशोर सिंह,रामनाथ चौरसिया,मेजर राणा प्रताप सिंह, कंचन कुमार, राम बचन सिंह,धर्मेंद्र राय, रामायण सिंह, धर्मवीर सिंह काफी संख्या में जीबीमंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो भोजपुर:अनिल कुमार त्रिपाठी