
मनेर/पटना।
शुक्रवार को पटना से सटे मनेर नगर परिषद के गांधी मैदान स्थित प्रांगण में कब्बड्डी महा-मुकाबला का आयोजन किया गया। कब्बड्डी शिविर का विधिवत उद्घाटन मनेर नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव एवं समाजसेवी रणविजय यादव ने नारियल फोड़कर एवं रिबन काटकर किया।

इस मौके पर मनेर नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा की खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। वर्तमान समय में खेल से हम अपना कैरियर को बेहतर कर सकते हैं। कारण की खेल में अब काफी संभावनाएं आ गई है। वैसे ग्रामीण इलाके में आज भी खेल मैदान की कमी काफी दिखती है। इस पर भी सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वहीं इस आयोजन में आए गतक एसोसिएशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी भोला थापा ने भी खेल रहे खिलाड़ीयों की हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कबड्डी महामुकाबला पिंटू कुमार ने किया। आयोजनकर्ता पिंटू कुमार ने बताया कि महामुकाबला कबड्डी 12 टीम भाग ले रही है। वही कब्बड्डी के खिलाड़ियों ने मैदान में अपना खेल का प्रदर्शन भी किया। खेल मैदान में समर्थको ने हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कबड्डी महामुकाबला पिंटू कुमार ने किया। आयोजनकर्ता पिंटू कुमार ने बताया कि महामुकाबला कबड्डी 12 टीम भाग ले रही है। वही कब्बड्डी के खिलाड़ियों ने मैदान में अपना खेल का प्रदर्शन भी किया। खेल मैदान में समर्थको ने हौसला बढ़ाया।

ब्यूरो रिपोर्ट