बड़हरा (भोजपुर)।
बड़हरा थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना मिला कि अभिषेक कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह पिता अभिमन्यु सिंह, राहुल कुमार सिंह पिता विजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह पिता बलिराम सिंह, राजन सिंह पिता विद्यापति सिंह सभी बबुरा गांव निवासी थाना बड़हरा जिला- भोजपुर के द्वारा बबुरा स्थित जोड़ा मंदिर घाट पर अवैध अंग्रेजी शराब गंगा नदी के घाट पर रखकर कहीं ले जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन, शराब तस्कर की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बड़हरा एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेषष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंची सभी शराब तस्कर पुलिस टीम को देखते हीं भागने लगे। सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु अंधेरा का लाभ उठाकर चारों तस्कर अंग्रेजी शराब एवं दो मोटर साइकिल छोड़कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में बड़हरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कुल180मिली के 2208 बोतल में  कुल 397 लीटर बरामद अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी