पीरो (भोजपुर)।
भोजपुर जिले में एक हृदय विदारक घटना घटी है। अपने घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की अपराधियों ने धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना पीरो अनुमंडल अंतर्गत के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव की है। घटना के संबंध में  जानकारी आसपास के इलाके में फैली लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी।पुलिस को लोमहर्षक घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं छानबीन में जुट गई। पीरो के प्रभारी एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए तथा एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। वारदात के वक्त दोनों पति पत्नी घर में सो रहे थे। दंपती के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार किया गया है। वहीं, घर में कई जगहों पर खून धब्बे मिले हैं। कमरे में रखा सामान भी बिखरा पड़ा है।ग्रामीणों को आशंका है कि हत्या के मकसद से छत के रास्ते ही घर में घुसे होंगे। हालांकि, हत्या क्यों की गई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय श्रीभगवान गिरी (70) और उनकी पत्नी शिव कुमारी (65) के रूप में हुई है। दोनों गांव के मठिया में पूजा-पाठ कराते थे। उनके दो बेटे सुरेश गिरी, उमेश गिरी और तीन बेटी तेतरा देवी, रबीता देवी और रिंकू देवी हैं। यह घटना कैसे घटी अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी