
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिल्ली में कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी को ‘विपक्ष’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मिलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि आप दिल्ली में कांग्रेस के विपक्ष हैं, जबकि बीजेपी पर आप चुप हैं। लोगों को यह महसूस हुआ कि आप और कांग्रेस का गठजोड़ छुपा हुआ था। अब इस स्पष्टता के लिए दिल्ली की जनता की ओर से धन्यवाद।”
ब्यूरो रिपोर्ट