
मसौढ़ी/पटना।
पटना जिला आईरा पत्रकार संघ के तत्वावधान में रविवार को अनुमंडलीय स्तर पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मणीचक स्थित ममता मैरेज हॉल के सभागार कक्ष में हुई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। साथ ही दुर्गा पूजा में पुलिस प्रशासन के सहयोग करने का सभी ने एक स्वर मे निर्णय लिया एवं संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की।

वहीं संगठन में तीन नए सदस्यों ने अनुमंडल पत्रकार संघ संगठन ज्वाइन किया। सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। तीन नए सदस्यों की जुड़ते ही मसौढ़ी अनुमंडल पत्रकार संगठन की संख्या 26 हो गई।संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय सभी सदस्यों के नए उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट