
आरा (भोजपुर)।
जय मां काली बखोरापुर वाली के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या के डायरेक्टर बीडी सिंह के माता जी समाजसेविका सोनाझरी देवी का का गुरुवार को सुबह निधन हो गया।वे करीब 90 वर्ष की थी। उनका निधन पटना एम्स में इलाज के दौरान हुआ। निधन का खबर सुनते ही काफी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव घोड़ादेई पहुंचने लगे।

जय मां काली बखोरापुरवाली ट्रस्ट की तरफ से मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा, रविशंकर सिंह, कंचन जी, लक्ष्मण तिवारी, मेजर राणा प्रताप सिंह, मोनू सिंह, त्रिवेणी सिंह, रामनाथ चौरसिया सहित काफी संख्या में लोग गमगीन माहौल में शवयात्रा में शामिल हो आश्रपुरित। ऊंट घोड़ा गाजे बाजे के साथ उनके माताजी का शवयात्रा निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। महूली घाट पर बीडी सिंह ने अपने माता जी को मुखाग्नि देने के उपरांत दाह संस्कार किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी