
आरा (भोजपुर)।
दानापुर रेल मंडल तथा के पटना- आरा- बक्सर तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के ग़हमर, भदौरा ,दिलदारनगर ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा आरा- पीरो , बिक्रमगंज वाया सासाराम जंक्शन आदि स्टेशनों तक गुजरने वाली तथा आरा जंक्शन से खुलनेवाली पैसेंजर ट्रेनों के ट्रेन नम्बर के आगे से 1 जनवरी 2025 से 0 हटा दिया जाएगा और ये ट्रेनें अपने पुराने ट्रेन नम्बर जो कोराना काल के पहले चलती थी उसी नंबर से चलेगी। जिसमें 03221 नंबर के बजाय 63213, पटना-आरा मेमू पैसेंजर, 03222 के बजाय 63214 नंबर आरा-पटना मेमू पैसेंजर, 03285 के बजाय 63223 पटना-आरा मेमू पैसेंजर, 03286 के बजाय 63224 आरा-पटना मेमू पैसेंजर, 03617 के बजाय 63317 आरा-भभुआ रोड मेमू पैसेंजर, 03618 के बजाय 63318 भभुआ रोड-आरा मेमू पैसेंजर, 03619 बजाय 63319 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर, 03620 बजाय 63320 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर, 03649 बजाय 63229 आरा-बनारस मेमू पैसेंजर, 03650 बजाय 63230 बनारस-आरा मेमू पैसेंजर, 03671 बजाय 63369 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर, 03672 बजाय 63370 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर, 03673 बजाय 63371 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर, 03674 बजाय 63372 सासाराम-आरा मेमू पैसेंजर नंबर से चलेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी