
जगदीशपुर (भोजपुर)।
भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के 19 पैक्सों में हुए चुनाव में 15 पैक्सों में पुराने उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।जबकि कौरा, बिचला जंगल महाल, पूर्वी आयर और हरदिया पैक्स में नए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। गुरुवार सुबह 8:00 बजे से प्रखंड सूचना प्रौद्योगिक भवन के ग्राउंड फ्लोर में शुरू हुई मतगणना शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे समाप्त हुआ।

इस मतगणना के परिणाम स्वरूप विमवा और हेतमपुर पंचायत के पैक्स का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। प्रखंड के सभी 19 पैक्सों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को डिप्टी कलेक्टर सह निर्वाचन पदाधिकारी सोनल सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को जीत का प्रमाण पत्र दिया और सभी को शुभकामनाएं दीं। शिवपुर से सरोज यादव तीसरी बार विजयी बने, विचला जंगल महाल से दयाशंकर सिंह ने पहली बार जीत दर्ज की। उत्तरवारी जंगल महाल से अमर नारायण सिंह ने चौथी बार जीत हासिल की। बरनांव से राकेश कुमार सिंह दूसरी बार विजयी हुए हैं। बसौना से अमित कुमार भी दूसरी बार जीत दर्ज की है। हेतमपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे दूसरी बार प्रचंड 320 वोट से जीते तथा उनके सभी कार्यकारिणी सदस्य भी जीते।पूर्वी आयर से अशोक कुमार सिंह जीत दर्ज की है। दलीपपुर से विजय सिंह उर्फ अंटू सिंह तीसरी बार विजयी बने, विमवा से अनमोल कुमार और उत्तरदाहां से बिंदु देवी ने भी जीत दर्ज की। कौरा पंचायत से संजय कुमार सिंह ने पहली बार अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की है। हरिगांव से राणा प्रताप कुशवाहा, परसियां से वाल्मीकि चौधरी, और सिअरुआं से दूसरी बार हरे राम सिंह निर्वाचित हुए हैं।चकवा से दिनेश सिंह ने चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की है, हरदिया से गजेंद्र सिंह ने पहली बार अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की है। पूर्वी आयर और बरनांव में हुए चुनावों में विपक्षी उम्मीदवारों ने रिकाउंटिंग की मांग की थी। रिकाउंटिंग के बाद भी अशोक सिंह और राकेश कुमार सिंह की जीत हुई। अशोक सिंह ने 13 वोटों से और राकेश सिंह ने 2 वोटों से जीत हासिल की। दोनों को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जीत का सर्टिफिकेट दिया गया।

बीडीओ सुदर्शन कुमार ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को उनकी जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। सदस्य पद के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों को सोमवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा, चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को 15 दिन के अंदर अपने खर्च का विवरण प्रखंड कार्यालय में जमा करना होगा।नवनिर्वाचित अध्यक्षों को जीत के प्रमाण पत्र मिलने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इज़हार किया। प्रखंड कार्यालय के गेट के बाहर अबीर गुलाल लगाया और जमकर नारेबाजी की।
रिपोर्ट: केमिकल अली
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी