
आरा(भोजपुर)।
आरा सदर प्रखंड के खजुरिया गांव में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रीजियर स्वामी जी महाराज का आगमन हुआ।स्वामी जी महाराज के आते ही जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज हो उठा। काफी संख्या में आस पास के ग्रामीण लोग स्वामी जी के स्वागत में जुटे हुए थे। ग्रामीणों के साथ-साथ जय मां काली बखोरापुर वाली के अध्यक्ष एवं होटल मौर्या के जीएम बीडी सिंह तथा मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने भी स्वामी जी का स्वागत एवं दर्शन किया।स्वामी जी महाराज ने लोगों को दिनचर्या के बारे में समझाते हुए कहा कि गृहस्थ जीवन में रहकर परमात्मा से जीवन जोड़ने पर भटकाव नहीं रहता। परमात्मा की कथा का श्रवण करने से चंचल मन भी गलत मार्ग पर नही जाता।पत्नी को छोड़ने वाला, घर को छोड़ने वाला, परिवार को छोडने वाला हो सकता है कभी परिवार, घर पत्नी पर स्नेह मोह आ भी सकता है। लेकिन अपने परिवार में रहते हुए परमात्मा से अपना जीवन जोड़ते हैं तो कहीं भटकने की गुंजाइश नही रहती है। यही गृहस्थ के लिए सबसे श्रेष्ठ है। सबसे सरल और सहज उपाय है परिवार पत्नी बाल बच्चे में अपने आप स्थित होते हुए घर में परमात्मा की सत्ता मान करके, परमात्मा के कारण मान करके,
परमात्मा के आज्ञा मान करके उनके साथ रहें।वह परमात्मा जो पुरे दुनिया में हैं। पुरे दुनिया की स्थिति में हैं ऐसे को जान करके उनके नाम, गुण, लीला, धाम तथा उनके चरित्र को सुनिए। सबसे पहले सुनिए, फिर कीर्तन करीए, स्मरण करीए तब उनके गुणों को अपने हृदय में उतारीए। उतारने से एक दिन कितना ही चंचल मन होगा गलत मार्गों की ओर नही जाएगा। अच्छे मार्गों पर उसकी सत्ता उसका मन हो जाएगा।इसलिए परमात्मा के चरित्रों को बार बार सुनना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी