उदवंतनगर (भोजपुर)।

पैक्स चुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन कुल 57 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे भरे। नामांकन के पहले दिन भोजपुर में पांचवें चरण के तहत उदवंतनगर, तरारी तथा सहार प्रखंडों में मंगलवार को नामांकन प्रारंभ हुआ जो 21नवंबर तक चलेगा । उदवंतनगर प्रखंड के दक्षिण एकौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष रहे पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए चौथी बार करुण कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन किया।बतादें कि तेतरिया गांव करुण कुमार सिंह की लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछली बार तो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

उदवंतनगर के बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड में कुल 16 पैक्स है लेकिन नवादा बेन पैक्स को छोड़ कर 15पैक्स के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 35037 मतदाताओं के लिए कुल 57मतदान केंद बनाया गया है।उदवंतनगर प्रखंड के दक्षिण एकौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष रहे पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए चौथी बार करुण कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन किया।बतादें कि तेतरिया गांव करुण कुमार सिंह की लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले बार तो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।उदवंतनगर के बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड में कुल16 पैक्स है लेकिन नवादा बेन पैक्स को छोड़ कर 15 पैक्स के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 35037 मतदाताओं के लिए कुल 57मतदान केंद बनाया गया है।वहीं कसाप पंचायत के मुखिया सह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने नामजदगी के पर्चे भरे। नामांकन करने वाले मुख्य प्रत्याशियों में एकौना पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष करूण कुमार सिंह,बकरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, कारीसाथ मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ मियां सिंह, एड़ौरा पैक्स से अजित कुमार सिंह उर्फ माला सिंह, उदवंंतनगर से चिंटू कुमार सिंह थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचीपदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के पहले दिन कुल 57 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चा भरे जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुछ 14 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। वहीं प्रबंध कारिणी समिति सदस्य पद के लिए 43 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए एक भी महिला उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं प्रबंध कारिणी समिति के लिए अनु जाति जनजाति वर्ग से 3 पुरुष व 1 महिला,अति पिछड़ा वर्ग से 3 पुरुष व दो महिला,पिछड़ा वर्ग से 8 पुरुष व 3 महिला तथा सामान्य कोटी से 16 पुरुष व 7 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मंगलवार तक 304 लोगों का एनआर रसीद कटा है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार नामांकन के दूसरे दिन अधिक लोगों का नामांकन होने की संभावना है। नामांकन के पहले दिन पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिखी। जुलूस व बाजा गाजा को प्रखंड गेट के समीप ही रोक दिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी