
आरा(भोजपुर)।
पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ.शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने रविवार को चंदवा सामुदायिक भवन में किया। यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा, जिसके दौरान जिले के शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य भोजपुर जिले में कुल 3.93 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना है।इस अभियान के तहत भोजपुर जिले में कुल 1,351 पल्स पोलियो टीम और 413 पर्यवेक्षक कार्य करेंगे। इनमें 1,151 घर-घर टीम, 115 ट्रांजिट टीम, 26 मोबाइल टीम और 17 एक- सदस्यीय टीम शामिल हैं।भोजपुर जिले में यह पल्स पोलियो अभियान लगभग 11 महीने बाद आयोजित किया जा रहा है,इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी माता-पिता से अपील है कि वे पाँच वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दो खुराक अवश्य पिलाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी