
महुली घाट (भोजपुर)।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वार गंगा नदी के महुली घाट पर पतित पावनी की भव्य आरती हुई। गंगा तट सांध आरती की अद्भूत छटा रोम-रोम को रोमांचित कर रही थी। गंगा आरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगासमिति,भोजपुर, भीम कुमार जिला समन्वयक आई टी सी भोजपुर अन्य अतिथियों ने बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ कराया।श्री सिंह ने कहा कि मां गंगा के पावन जल में स्नान करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं।गंगा आरती का दृश्य हर किसी को भक्तिमय करने के लिए काफी होता है, सिर्फ बनारस ही क्यों मां गंगा के हर किनारे पर होने वाली मां की आरती हर किसी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर देती है। साथी साथ मां गंगा का वायरल करने के लिए हम सभी का अपना योगदान और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस आरती को सफल बनाने में चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,राहुल कुमार ,मुरारी तिवारी,मनीष तिवारी,जीतू माझी मनु कुमार सिंह, मनोज तिवारी अर्जुन यादव,रणजीत यादव , उत्तम सिंह,अभिषेक कुमार सिंह इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी