आरा(भोजपुर)।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर, (आरा) के नेतृत्व में धोबहाँ बाजार के पास थाना-धोबहाँ, जिला भोजपुर में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा एक महिन्द्रा कम्पनी का चार पहिया वाहन XUV 500 जिसका निबंधन संख्या- DL10CT-1529 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान हरियाणा के दो तस्कर को हिरासत में ले लिया गया। तस्कर राजकुमार ग्राम करौंथा, थाना सदर रोहतक जिला हरियाणा तथा सुंदर सिंह पिता नफे सिंह  ग्राम गोपालपुर थाना खरखोदा जिला सोनीपत, हरियाणा का निवासी है। चारपहिया वाहन से कुल 504 पीस 315.000 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। जप्त शराब हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। इस अभियान में प्रकाश चन्द्रा ,निरीक्षक मद्यनिषेध- सह- थाना प्रभारी सदर, (आरा) राहुल कुमार दुबे, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, रविन्द्र कुमार यादव सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, गृहरक्षक एवं सैप बल लगे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी