भोजपुर में शिक्षा तथा स्वास्थ्य  के लिए कॉलेज एवं अस्पताल के साथ सड़कें बन रही है

तरारी(भोजपुर)।

तरारी विधान सभा उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को तरारी खेल मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में एनडीए प्रत्याशी एवं भाजपा नेता विशाल प्रशांत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। श्री कुमार अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल को याद दिलाने का प्रयास करते हुए कहा कि जब राजद के शासन काल के दौरान बिहार के लोग शाम के समय में घर से बाहर नहीं निकलते थे। घर में भी सुरक्षित नहीं थे।वे सब केवल मुस्लिम वोट के चक्कर में रहते थे।

उसकी सरकार में हिंदू और मुस्लिम आपस में झगड़ते थे। जब से हमारी सरकार आई है तब ना मुस्लिम झगड़ते हैं न हिंदू। राजद की सरकार में  सभी क्षेत्रों में नाकामियों गिनते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था थी। जाने जाने की सड़कें जर्जर थी। हमारी सरकार आने के बाद से बिहार की सभी सड़कें दुरुस्त हो गई है। हमारी एनडीए की सरकार ने बिहार के लिए काम किए हैं इसलिए आप लोगों के बीच हम आए हैं।कब्रिस्तान की दीवार हिंदू-मुस्लिम के झगड़े के बीच फंसा रहता था।

हमारी सरकार ने 8000 से ज्यादा  कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई है।हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई। मंदिरों में घुसकर चोर मूर्ति, गहने, दान पेटी की चोरी कर लेते थे। यह अब संभव नहीं है।वो देने काले साकार कार्यों को याद भी कर लीजिएगा की उनकी सरकार में बिहार में क्या काम हुआ है। वर्ष 2008 में 9 वीं क्लास की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की ताकि लड़कियां विद्यालय जा सके। नीतीश कुमार ने कहा कि भोजपुर जिले से रिश्ता मेरा शुरू से है। भोजपुर जिले में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी का बहुत काम हमने करवाया है।आरा में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज संस्थान की स्थापना करवाई गई।आरा में महिला आईटीआई और सभी अनुमंडल में आईटीआई की स्थापना की गई। फिलहाल 544 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।आरा में विभिन्न वर्गों के छात्र- छात्राओं के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रावास, साथ ही दो अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण हुआ। उन्होंने एनडीए की एकता के बारे में इशारा किया कि चिराग लड़का है और केंद्र में मंत्री है। इनके रहने पर एक साथ बिहार में काम होगा। तरारी की जनता से यही अपील है कि आप एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विशाल प्रशांत को आशीर्वाद दीजिए और इन्हें जीता कर सदन में भेजिए। श्री कुमार स्पष्ट शब्दों में कहा  कि 2005 से बिहार के लिए काम रहे हैं। इस दौरान हमसे दो बार गलती हुई है। गलत लोगों को साथ लेकर काम किया। इस अवसर पर सांसद चिराग पासवान, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, पूर्व विधायक सुनिल पांडेय, एम एलसी राधा चरण शाह,बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य एनडीए के नेता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी