आरा/(भोजपुर)।

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है।इसी बीच समाजसेवी सोनाली सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच नारियल, कलसूप,अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया। सोमवार को वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बबुरा बाजार में पंडाल लगाकर किया गया। सेमरिया बाजार मोड़ पर भी पंडाल लगाकर पूजन सामग्री बांटी गई।

सोनाली सिंह ने बताया कि मंगलवार को सरैंया बाजार सहित बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वितरण का कार्यक्रम चलाया जायेगा। मौके पर सोनाली सिंह, अमित भारद्वाज, गौतम ऋषि, जयराम सिंह, शिव जनम सिंह,रौशन कुमार, रवि कुमार, विपुल कुमार, गोलू सिंह, मिंटू शर्मा, हनी प्रसाद, अमित भारद्वाज, प्रबुद्ध कुमार सिंह विश्वजीत कुमार, सुबोध कुमार सिंह, पवन सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, बजरंग सिंह, मुन्ना सिंह सुमन सिंह, राहुल साह, अमित सिंह, सनोज सिंह,  राज कुमार साह, संजय प्रसाद, मनोज पासवान, रंजय राम  विकास यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्ट: देवाशीष
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी